सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अखबारों पर "कोरोना वायरस" का प्रभाव...

अखबारो की दुनिया भी निराली है ...जब २००७ में मैंने अख़बार जॉईन किया तब अख़बार अपने चरम पर थे काम में भी मज़ा था धीरे धीरे विकास की गति कम होने लगी दूसरे पूरक साधनो का उपयोग बढ़ गया सोशल साइट के आ जाने से खबरों की गति बढ़ गई व समय घट गया कहने का मतलब है खबरें जल्द मिलने लगी ... अखबारो ने eपेपर स्टार्ट किए... फिर आया मंदी का दौर काम करने वाली की छटनी की जाने लगी । फिर ४ लोगों का काम दो से कराया जाने लगा... सेलरी बढ़ाने के नाम पर ठनठन गोपाल ।

हालत और बिगडे रियल एस्टेट धराशायी हुआ तो अखबारो को मिलने वाले विज्ञापनों का बड़ा हिस्सा जाता रहा .. फिर यही हाल दूसरे सेग्मेंट का हुआ ... फिर डिस्काउंट स्कीमें बाँट कर विज्ञापन लिए जाने लगे। विज्ञापन दाता अब तक चालाक हो चुके थे वो भी डिस्काउंट का इंतज़ार करने लगे । अखबारो ने नई रणनीति अपनाई एक्जिबिशन ,फ़ेयर, डेटा शेयरिंग, कर क्लाइयंट को लुभाया गया ।

पठनीय सामग्री परोसने का प्रयास किया विशेषांक निकले ।एजुकेशन ,लाइफ़स्टाइल, रियल स्टेट मेडिकल और न जाने क्या क्या अब संकट आया कोरोंना का जिसने अख़बार और उसमें काम करने वालो पर ये क़हर मचा दिया ये संकट नया होने के साथ साथ अजीब था । लोगों ने अख़बार लेने से इनकार करना शुरू कर दिया, उनका कहना था की अख़बार का काग़ज़ भी कोरोंना का वाहक हो सकता है । लोगों ने काग़ज़ के अख़बार बंद किए तो अख़बार मालिकों ने मशीन पर शीशी लगाकर कहाँ की हमारा अख़बार सेनेटाइज हो रहा है। यह मूर्खता का चरम था। न्यूज़ रील में वायरस नहीं होता पर वायरस अख़बार के वितरण के दौरान उसके सम्पर्क में आ सकता था । बाद में रोज़ लिखना शुरू किया कि अख़बार वायरस नहीं फैलाते। लोगों के काम धंधे बंद हुए तो विज्ञापन बंद हो गए। 

अब सोनिया गांधी ने अख़बारों को ग़ैर ज़रूरी विज्ञापन बंद करने का सरकार को सुझाव दिया, तो वे अख़बारों के निशाने पर आ गयी। अब यह खबर है कि राजस्थान के एक बड़े अख़बार ने कर्मचारियों का वेतन काट लिया है।यहाँ कर्मचारी बहुत कम वेतन पर काम करने को मज़बूत है । यह तय है कि, देर सबेर लोगों की नौकरियाँ भी जाएँगी। 

यह इसका बुरा पक्ष है बाक़ी मालिकों की चमड़ी बहुत मोटी है, उन्हें कोई फ़र्क़ नहीं पड़ने वाला। मालिक पहले से जानते थे कि अख़बारों को मरना ही है, आज नहीं तो कल बस कोरोना ने उनकी मरण गति तो तेज़ कर दिया है । जो अख़बार शायद कुछ बरस जीता वो कोरोंना से जल्दी दम तोड़ देगा।

कीर्ति कापसे 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिहार की राजनीति में “प्रयोग” क्यों असफल हुआ? जनता ने नीयत को तवज्जो दी, अभिनय को नहीं"

"बिहार की राजनीति में “प्रयोग” क्यों असफल हुआ? जनता ने नीयत को तवज्जो दी, अभिनय को नहीं" बिहार की राजनीति हमेशा देश के लिए एक संकेतक रही है यहाँ नेता सिर्फ़ भाषणों से नहीं, बल्कि अपने चरित्र, विश्वसनीयता और  ज़मीनी जुड़ाव से पहचाने जाते हैं। हाल के चुनावों ने इस सत्य को एक बार फिर प्रमाणित कर दिया। पिछले दो वर्षों में बिहार की राजनीति में एक नया “आयातित प्रयोग” उतरा एक ऐसा नेता जो विकास मॉडल का दावा करता रहा, जिसने खुद को विकल्प के रूप में स्थापित करने की कोशिश की, लेकिन उसकी रणनीति कागज़ पर जितनी आकर्षक दिखती थी, जमीन पर उतनी ही खोखली साबित हुई। यह प्रयोग कुछ लोगों को “नई राजनीति” का प्रतीक लग सकता था, लेकिन बिहार की जनता ने इसे तुरंत समझ लिया कि नीयत और अभिनय में फर्क होता है। बड़े दावे, बड़े वादे… और बड़ी पराजय इस नए राजनीतिक प्रयोग ने चुनाव से पहले दो तेज़ हमलावर घोषणाएँ कीं  “150 सीट से कम मिली तो राजनीति छोड़ दूँगा।” “अगर जेडीयू 25 से ऊपर गई, तो सार्वजनिक जीवन से हट जाऊँगा।” इन दावों के पीछे रणनीति थी कि जनता भावनात्मक रूप से प्रभावित होकर नए विकल्प को स्वीकार कर लेगी। ...

बोरॉन की तलाश में पाकिस्तान: परमाणु सुरक्षा के लिए वैश्विक दरवाज़ों पर दस्तक

बोरॉन की तलाश में पाकिस्तान: परमाणु सुरक्षा के लिए वैश्विक दरवाज़ों पर दस्तक हाल ही में पाकिस्तान के एक परमाणु ठिकाने पर हुए मिसाइल हमले के बाद, पूरे देश में परमाणु सुरक्षा को लेकर चिंता गहरा गई है। इस संकट की घड़ी में पाकिस्तान जिस रासायनिक तत्व को सबसे अधिक खोज रहा है, वह है — बोरॉन (Boron)। परमाणु रिएक्टर में न्यूट्रॉन संतुलन बनाए रखने के लिए आवश्यक इस तत्व की आपातकालीन मांग ने पाकिस्तान को कई देशों के दरवाज़े खटखटाने पर मजबूर कर दिया है। बोरॉन क्यों है इतना जरूरी? बोरॉन एक ऐसा रासायनिक तत्व है जो न्यूट्रॉन को अवशोषित कर सकता है। परमाणु रिएक्टरों में जब न्यूट्रॉन की गतिविधि असंतुलित हो जाती है — जैसे मिसाइल हमले के बाद हुआ — तब बोरॉन डालने से रिएक्शन को धीमा किया जा सकता है और एक बड़े हादसे से बचा जा सकता है। यही वजह है कि पाकिस्तान इसे किसी भी कीमत पर जल्द से जल्द हासिल करना चाहता है। किन देशों से मांग रहा है पाकिस्तान बोरॉन? 1. चीन (China) पाकिस्तान का सबसे करीबी रणनीतिक साझेदार चीन, बोरॉन का एक बड़ा उत्पादक देश है। चीन पहले से पाकिस्तान को रक्षा, परमाणु और तकनीकी सहायता देता रहा ...

गोलाबारी संकट में घिरी पाक सेना: चीन से आपातकालीन सैन्य मदद की गुहार

पाकिस्तानी सेना इस समय गंभीर रूप से गोला-बारूद की भारी कमी से जूझ रही है, और फ़िलहाल पाकिस्तान के पास बहुत कम सैन्य सामान उपलब्ध है जिसके चलते वह 4-5 दिनों से ज़्यादा युद्ध नहीं लैड सकता, और इसी वजह से पाकिस्तान को अपने सैन्य अभ्यासों को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा है।  विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वर्तमान स्थिति में पाकिस्तान के पास केवल चार से पांच दिनों तक चलने वाले युद्ध के लिए ही पर्याप्त हथियार और संसाधन उपलब्ध हैं। यह स्थिति भारत द्वारा हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने की संभावित कार्रवाई के मद्देनज़र और भी चिंताजनक हो गई है। इस आशंका से घबराया पाकिस्तान अपने सीमित संसाधनों को बचाने की कोशिश में जुट गया है और अब वह अपनी रक्षा क्षमताओं को तत्काल बढ़ाने के लिए चीन से मदद मांग रहा है। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान ने चीन से 40 वीटी-4 टैंकों की आपातकालीन खरीद का आदेश दिया है। यह कदम दर्शाता है कि पाकिस्तान अपनी रक्षा प्रणाली को जल्द से जल्द मजबूत करना चाहता है ताकि भारत के संभावित सैन्य अभियान का सामना कर सके।  वीटी-4 टैंक चीन द्वारा विकसित ए...