सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ग्रीन कार्ड का सपना—अब "गोल्ड" में बदल गया!

 ग्रीन कार्ड का सपना—अब "गोल्ड" में बदल गया!


अमेरिका में बसने का सपना अब "स्किल" पर नहीं, "बिल" पर टिका है। पहले लोग मेहनत करके ग्रीन कार्ड के लिए लाइन में लगते थे, अब सीधा ट्रम्प साहब ने गोल्ड कार्ड निकाल दिया—मतलब, अगर आपकी जेब में 44 करोड़ हैं, तो अमेरिका के दरवाजे आपके लिए रेड कार्पेट बिछाए खड़े हैं। और अगर नहीं हैं? तो बस... "Your case is under review" का मैसेज चेक करते रहिए।


अब तक होता यह था कि भारतीय इंजीनियर, डॉक्टर, साइंटिस्ट, और MBA वाले लोग H-1B वीजा लेकर अमेरिका पहुंचते, फिर स्पॉन्सर ढूंढकर ग्रीन कार्ड की कतार में खड़े हो जाते। कई तो इस कतार में बूढ़े हो जाते, लेकिन अमेरिका कहता—"थोड़ा और इंतजार कर लो, अभी तुम्हारी एप्लिकेशन प्रोसेस में है!"


लेकिन ट्रम्प साहब का नया फरमान सुनकर इन सबका दिल टूट गया। सोचिए, जो लोग EB-2 और EB-3 में फंसे थे, वो EB-5 की तरफ उम्मीद से देख रहे थे कि चलो 8-9 करोड़ में काम बन जाएगा। अब उन्हें बोला जा रहा है—"भाई, इतने में कुछ नहीं होगा, सीधा 44 करोड़ निकालो, नहीं तो लाइन में ही खड़े रहो!"


अब भारतीयों के सामने दो ही रास्ते बचे हैं—या तो करोड़पति बन जाओ, या फिर "पेंडिंग स्टेटस" के सहारे जिंदगी गुजार दो। कोई IT इंजीनियर अपने बॉस से सैलरी बढ़ाने की बात करे तो बॉस कहेगा—"क्या तुम गोल्ड कार्ड लेने की सोच रहे हो?" उधर, NRI रिश्तेदार अब भारत फोन करके यही कहेंगे—"बेटा, तुम्हारी टॉप यूनिवर्सिटी की डिग्री अच्छी है, लेकिन अगर बैंक बैलेंस 44 करोड़ नहीं है, तो अमेरिका भूल जाओ!"


अमेरिका की नई इमिग्रेशन पॉलिसी अब सिधा-सिधा कह रही है—"टैलेंट अपनी जगह, लेकिन पैसा लाओगे तभी जगह मिलेगी!" यानी, अब भारतीयों को अपने बच्चे के भविष्य के लिए दो ही चीजें प्लान करनी होंगी—या तो उसे अरबपति बनाओ, या फिर ग्रीन कार्ड की वेटिंग लिस्ट में डालकर भगवान भरोसे

 छोड़ दो!


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिहार की राजनीति में “प्रयोग” क्यों असफल हुआ? जनता ने नीयत को तवज्जो दी, अभिनय को नहीं"

"बिहार की राजनीति में “प्रयोग” क्यों असफल हुआ? जनता ने नीयत को तवज्जो दी, अभिनय को नहीं" बिहार की राजनीति हमेशा देश के लिए एक संकेतक रही है यहाँ नेता सिर्फ़ भाषणों से नहीं, बल्कि अपने चरित्र, विश्वसनीयता और  ज़मीनी जुड़ाव से पहचाने जाते हैं। हाल के चुनावों ने इस सत्य को एक बार फिर प्रमाणित कर दिया। पिछले दो वर्षों में बिहार की राजनीति में एक नया “आयातित प्रयोग” उतरा एक ऐसा नेता जो विकास मॉडल का दावा करता रहा, जिसने खुद को विकल्प के रूप में स्थापित करने की कोशिश की, लेकिन उसकी रणनीति कागज़ पर जितनी आकर्षक दिखती थी, जमीन पर उतनी ही खोखली साबित हुई। यह प्रयोग कुछ लोगों को “नई राजनीति” का प्रतीक लग सकता था, लेकिन बिहार की जनता ने इसे तुरंत समझ लिया कि नीयत और अभिनय में फर्क होता है। बड़े दावे, बड़े वादे… और बड़ी पराजय इस नए राजनीतिक प्रयोग ने चुनाव से पहले दो तेज़ हमलावर घोषणाएँ कीं  “150 सीट से कम मिली तो राजनीति छोड़ दूँगा।” “अगर जेडीयू 25 से ऊपर गई, तो सार्वजनिक जीवन से हट जाऊँगा।” इन दावों के पीछे रणनीति थी कि जनता भावनात्मक रूप से प्रभावित होकर नए विकल्प को स्वीकार कर लेगी। ...

शौक से सेवा तक: बदलती नारी शक्ति का नया स्वरूप*

 *शौक से सेवा तक: बदलती नारी शक्ति का नया स्वरूप* आज की महिलाएँ केवल परिवार नहीं, समाज की भी रीढ़ बनकर उभर रही हैं समाज के बदलते स्वरूप में आज महिलाओं की भूमिका केवल सीमित दायरे तक नहीं रह गई है। जहाँ पहले समाज सेवा को कुछ लोग समय मिलने पर किया जाने वाला कार्य समझते थे, वहीं अब महिलाएँ इसे अपनी पहचान, अपना उद्देश्य और अपनी जिम्मेदारी के तौर पर देख रही हैं। वे अब केवल परिवार और करियर तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के हर क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं चाहे वह शिक्षा हो, स्वास्थ्य, पर्यावरण, या फिर रोजगार सृजन। शौक ही अब सेवा का माध्यम बन रहा है पहले महिलाओं के शौक सिलाई, कढ़ाई, कुकिंग, पढ़ना या सामाजिक मेल-मिलाप तक सीमित माने जाते थे। लेकिन आज के दौर में यही शौक समाज सेवा का एक मजबूत आधार बन रहे हैं। महिलाएँ अपने हुनर को सिर्फ अपने लिए नहीं रख रहीं, बल्कि उसके जरिए दूसरों के जीवन में सुधार ला रही हैं। कोई मिलेट फूड बनाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है, तो कोई योग, हीलिंग या शिक्षा के माध्यम से समाज को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बना रही है।  शिक्षा और स्वास्थ्य के क्ष...

विपक्ष की ‘वोट चोरी’ राजनीति और बिहार का जनमत*

 विपक्ष की ‘वोट चोरी’ राजनीति और बिहार का जनमत भारतीय राजनीति में चुनावी मौसम आते ही कुछ आरोप स्वतः सक्रिय हो जाते हैं— “वोट चोरी”, “EVM हैकिंग”, “मतदान में हेरफेर”. विपक्ष इन आरोपों को चुनावी हथियार की तरह इस्तेमाल करता है, लेकिन आज का मतदाता पहले जैसा नहीं रहा। वह सुनता है, परखता है और फिर राय बनाता है। और यही वह बिंदु है जहाँ विपक्ष अपनी विश्वसनीयता खोता दिखाई देता है। बार-बार के आरोप और जनता की उपेक्षा विपक्ष के इन आरोपों ने अब जनता के लिए अपना असर खो दिया है। कारण स्पष्ट है आरोप हर चुनाव में एक जैसे होते हैं, सबूत कभी सामने नहीं आते, और चुनाव आयोग तथा तकनीकी व्यवस्थाओं पर सामान्य मतदाता का भरोसा पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है। इसलिए जब विपक्ष “वोट चोरी” का शोर मचाता है, तो आम नागरिक इसे अब कड़वे सच की बजाय राजनीतिक रणनीति के तौर पर देखता है। बिहार का परिप्रेक्ष्य: जनादेश की आवाज़ और विपक्ष की निराशा हाल ही में हुए बिहार चुनाव ने इस मानसिकता को और स्पष्ट कर दिया। चुनाव परिणामों ने दिखाया कि जनभावना किस ओर है, लेकिन परिणाम से पहले और बाद तक विपक्ष “वोट चोरी”, “गठबंधन के तोड़-फोड़”,...