सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संसद में आज: जब बहस कम और मनोरंजन ज्यादा हुआ!

 संसद में आज: जब बहस कम और मनोरंजन ज्यादा हुआ!


राज्यसभा का माहौल आज किसी वीकेंड मसाला मूवी से कम नहीं था। गृह मंत्री अमित शाह जब अपने धुआंधार अंदाज में विपक्ष पर हमलावर थे, तभी TMC सांसद ने उन्हें 'तानाशाह' कह दिया। शाह भी ठहरे पुराने खिलाड़ी, उन्होंने आंखों ही आंखों में ऐसा "तानाशाही लुक" दिया कि TMC सांसद को भी लगा, कहीं यह तानाशाही आरोप हकीकत न बन जाए!


वहीं, लोकसभा में रेल मंत्री की एंट्री किसी सीटीमार हीरो जैसी रही। जैसे ही विपक्ष ने उनसे सवाल पूछे, उन्होंने कागज उठाया और ऐसे फाड़ा मानो रेलवे का घाटा नहीं, विपक्ष का मुंह बंद कर रहे हों। विपक्षियों ने सोचा होगा कि वे सवालों की पटरी पर मंत्री को घेर लेंगे, लेकिन रेल मंत्री ने तो एक ही झटके में पटरियों को उखाड़कर विपक्ष को डिब्बे समेत पटका दिया।


इधर, मल्लिकार्जुन खरगे साहब भी गजब मूड में थे। उन्होंने मोदी सरकार के एक मंत्री की खुल्लमखुल्ला तारीफ कर दी। कांग्रेसियों ने सोचा कि खरगे जी को सनस्ट्रोक तो नहीं हो गया? लेकिन नहीं! दरअसल, उन्होंने तारीफ तो की, मगर इतने कूटनीतिक अंदाज में कि जिसे तारीफ मिली, वो भी समझ नहीं पाया कि यह तारीफ थी या तंज।


कुल मिलाकर, संसद में बहस कम और एंटरटेनमेंट का तड़का ज्यादा था। विपक्ष और सरकार दोनों को देखकर लगा कि देश तो आत्मनिर्भर हो ही चुका है, अब संसद भी "स्व-मनोरंजन योजना" के तहत आत्मनिर्भर हो गई है!


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिहार की राजनीति में “प्रयोग” क्यों असफल हुआ? जनता ने नीयत को तवज्जो दी, अभिनय को नहीं"

"बिहार की राजनीति में “प्रयोग” क्यों असफल हुआ? जनता ने नीयत को तवज्जो दी, अभिनय को नहीं" बिहार की राजनीति हमेशा देश के लिए एक संकेतक रही है यहाँ नेता सिर्फ़ भाषणों से नहीं, बल्कि अपने चरित्र, विश्वसनीयता और  ज़मीनी जुड़ाव से पहचाने जाते हैं। हाल के चुनावों ने इस सत्य को एक बार फिर प्रमाणित कर दिया। पिछले दो वर्षों में बिहार की राजनीति में एक नया “आयातित प्रयोग” उतरा एक ऐसा नेता जो विकास मॉडल का दावा करता रहा, जिसने खुद को विकल्प के रूप में स्थापित करने की कोशिश की, लेकिन उसकी रणनीति कागज़ पर जितनी आकर्षक दिखती थी, जमीन पर उतनी ही खोखली साबित हुई। यह प्रयोग कुछ लोगों को “नई राजनीति” का प्रतीक लग सकता था, लेकिन बिहार की जनता ने इसे तुरंत समझ लिया कि नीयत और अभिनय में फर्क होता है। बड़े दावे, बड़े वादे… और बड़ी पराजय इस नए राजनीतिक प्रयोग ने चुनाव से पहले दो तेज़ हमलावर घोषणाएँ कीं  “150 सीट से कम मिली तो राजनीति छोड़ दूँगा।” “अगर जेडीयू 25 से ऊपर गई, तो सार्वजनिक जीवन से हट जाऊँगा।” इन दावों के पीछे रणनीति थी कि जनता भावनात्मक रूप से प्रभावित होकर नए विकल्प को स्वीकार कर लेगी। ...

बोरॉन की तलाश में पाकिस्तान: परमाणु सुरक्षा के लिए वैश्विक दरवाज़ों पर दस्तक

बोरॉन की तलाश में पाकिस्तान: परमाणु सुरक्षा के लिए वैश्विक दरवाज़ों पर दस्तक हाल ही में पाकिस्तान के एक परमाणु ठिकाने पर हुए मिसाइल हमले के बाद, पूरे देश में परमाणु सुरक्षा को लेकर चिंता गहरा गई है। इस संकट की घड़ी में पाकिस्तान जिस रासायनिक तत्व को सबसे अधिक खोज रहा है, वह है — बोरॉन (Boron)। परमाणु रिएक्टर में न्यूट्रॉन संतुलन बनाए रखने के लिए आवश्यक इस तत्व की आपातकालीन मांग ने पाकिस्तान को कई देशों के दरवाज़े खटखटाने पर मजबूर कर दिया है। बोरॉन क्यों है इतना जरूरी? बोरॉन एक ऐसा रासायनिक तत्व है जो न्यूट्रॉन को अवशोषित कर सकता है। परमाणु रिएक्टरों में जब न्यूट्रॉन की गतिविधि असंतुलित हो जाती है — जैसे मिसाइल हमले के बाद हुआ — तब बोरॉन डालने से रिएक्शन को धीमा किया जा सकता है और एक बड़े हादसे से बचा जा सकता है। यही वजह है कि पाकिस्तान इसे किसी भी कीमत पर जल्द से जल्द हासिल करना चाहता है। किन देशों से मांग रहा है पाकिस्तान बोरॉन? 1. चीन (China) पाकिस्तान का सबसे करीबी रणनीतिक साझेदार चीन, बोरॉन का एक बड़ा उत्पादक देश है। चीन पहले से पाकिस्तान को रक्षा, परमाणु और तकनीकी सहायता देता रहा ...

गोलाबारी संकट में घिरी पाक सेना: चीन से आपातकालीन सैन्य मदद की गुहार

पाकिस्तानी सेना इस समय गंभीर रूप से गोला-बारूद की भारी कमी से जूझ रही है, और फ़िलहाल पाकिस्तान के पास बहुत कम सैन्य सामान उपलब्ध है जिसके चलते वह 4-5 दिनों से ज़्यादा युद्ध नहीं लैड सकता, और इसी वजह से पाकिस्तान को अपने सैन्य अभ्यासों को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा है।  विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वर्तमान स्थिति में पाकिस्तान के पास केवल चार से पांच दिनों तक चलने वाले युद्ध के लिए ही पर्याप्त हथियार और संसाधन उपलब्ध हैं। यह स्थिति भारत द्वारा हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने की संभावित कार्रवाई के मद्देनज़र और भी चिंताजनक हो गई है। इस आशंका से घबराया पाकिस्तान अपने सीमित संसाधनों को बचाने की कोशिश में जुट गया है और अब वह अपनी रक्षा क्षमताओं को तत्काल बढ़ाने के लिए चीन से मदद मांग रहा है। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान ने चीन से 40 वीटी-4 टैंकों की आपातकालीन खरीद का आदेश दिया है। यह कदम दर्शाता है कि पाकिस्तान अपनी रक्षा प्रणाली को जल्द से जल्द मजबूत करना चाहता है ताकि भारत के संभावित सैन्य अभियान का सामना कर सके।  वीटी-4 टैंक चीन द्वारा विकसित ए...